Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Online Sanchore
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Online Sanchore
    Home»History»धनकेश्वर महादेव मंदिर, धानता, सांचौर – शिव आराधना का पावन स्थल
    History

    धनकेश्वर महादेव मंदिर, धानता, सांचौर – शिव आराधना का पावन स्थल

    SanchoreBy SanchoreJanuary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धनकेश्वर महादेव मंदिर, धानता | Dhankeshwar Mahadev Mandir, Dhanta

    सांचौर नगर से 15 किलोमीटर दूर भीनमाल रोड पर स्थित धानता गांव में वर्षों पुराना शिव मंदिर “धनकेश्वर महादेव मंदिर” स्थित है। यह स्थान शिव आराधना का पावन स्थल है।

    वर्तमान में देवपुरी जी महाराज गादीपति हैं। मंदिर परिसर में लगे शिलालेख के अनुसार, धानता की पावन धरा वर्षों पहले शिव मठ के रूप में विख्यात थी। यहां पर अनेक ऋषियों ने तपस्या की थी। इसी क्रम में जेतपुरी महाराज तीर्थाटन में विचरते हुए पधारे एवं धानता गांव में संध्या वंदन करते हुए उन्होंने 12 वर्ष कठोर तपस्या की थी। एक दिन रात्रि में स्वप्न में महादेव जी ने दर्शन दिए। उस दिन कार्तिक वदी 12, वि.सं. 1718, धनतेरस का दिन था। इस कारण यह स्थान “धनकेश्वर महादेव मंदिर” से विख्यात हुआ।

    Dhankeshwar Mahadev Mandir, Dhanta
    Dhankeshwar Mahadev Mandir, Dhanta

    उस समय राव बल्लू का सांचौर परगने पर शासन था एवं राव बल्लू जेतपुरी महाराज के शिष्य थे। राव बल्लू ने श्री चरणों में 84 गांवों का कटाला एवं एक बिलौना देने का ताम्रपत्र दिया। उस समय जोधपुर में महाराज अभयसिंह का शासनकाल था।

    (getCard) #type=(post) #title=(You might Like)

    परमपूज्य श्री 1008 जेतपुरी महाराज के उत्तराधिकारी निम्न प्रकार रहे – वि.सं. 1799 में महंत श्री दामोदरपुरी जी, वि.सं. 1808 में महंत श्री रत्नपुरी जी महाराज, महंत श्री राजूपुरी जी महाराज, महंत श्री खेमपुरी जी महाराज (आपने जीवित समाधि वि.सं. 1925 में ली थी), महंत श्री लघुपुरी जी महाराज, महंत श्री सोमपुरी जी महाराज, महंत श्री चेतनपुरी जी महाराज, महंत श्री शंभुपुरी जी महाराज, वि.सं. 2040 में महंत श्री हिरापुरी जी महाराज एवं वर्तमान समय में इस पावन तपस्या स्थली पर परमपूज्य श्री देवपुरी जी महाराज विराजमान हैं।

    उत्तराधिकार परंपरा:

    परमपूज्य श्री 1008 जेतपुरी महाराज के उत्तराधिकारी इस प्रकार रहे –

    • महंत श्री दामोदरपुरी जी (वि.सं. 1799)
    • महंत श्री रत्नपुरी जी (वि.सं. 1808)
    • महंत श्री राजूपुरी जी
    • महंत श्री खेमपुरी जी (जीवित समाधि, वि.सं. 1925)
    • महंत श्री लघुपुरी जी,
    • महंत  श्री सोमपुरी जी,
    • महंत श्री चेतनपुरी जी,
    • महंत  श्री शंभुपुरी जी
    • महंत श्री हिरापुरी जी (वि.सं. 2040)
    • वर्तमान गादीपति: परम पूज्य श्री देवपुरी जी महाराज

    धनकेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था, तपस्या और शिव भक्ति का पावन स्थल है, जहां दर्शन मात्र से अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति होती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sanchore
    • Website

    Related Posts

    सती दाक्षायणी शक्ति धाम एवं सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, सांचौर

    January 25, 2026

    शीतला माता मंदिर, रणोदर – शीतला सप्तमी मेला 2025

    January 25, 2026

    रूपाराम तरक सांचौर: 1600 कन्याओं का ऐतिहासिक सामूहिक विवाह

    January 25, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.